कसया/कुशीनगर। आज शुक्रवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरिक्षण किया गया l निरिक्षण के दौरान सबसे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार के अगल-बगल गुमती व्यवसाइयो द्वारा किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने का आदेश दिया तथा प्रवेश द्वार पर एक बड़ा गेट मॉडल युक्त निर्माण कराने की बात कहीं l
इसके उपरांत श्री बोरा ने अस्पताल के दक्षिण दिशा में कैम्पस के अंदर एक माडर्न शुलभ शौचालय तथा गाड़ी पार्किंग व्यवस्था करने का आदेश दिया और उक्त दिशा में ही टूटे हुए बाउंड्रीवाल की मरम्मत व उसको और ऊँचा कराने का निर्देश दिया और कहा कि इन जगहों पर चारो तरफ रास्तो पर नये पेड़ -पौधे व फूल -पत्ती लगाये जायेंगे l इसी क्रम में मजिस्ट्रेट द्वारा अस्पताल में पड़े पुराने बिल्डिंग को इसी दिन ध्वस्त कराने को कहा और इमरजेंसी वार्ड के दीवालों को मरम्मत कर फर्श व दीवारों पर टायल्स व पेंटिंग तथा पुराने बिजली वायरिंग को दुरुस्त कराने, डॉक्टरो के चैम्बर में टायल्स, पैथालॉजी कक्ष को पूर्ण रूप से टायल्सलार, हाल में मरीजों के बैठने की जगह 5 फैन व 8 तीन सीटर बेंच लगाने को कहा l इसी दौरान अस्पताल के पूरब व उत्तर दिशा में फैले गन्दगी व कचरे का सफाई कराने के लिये अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता को फोन कर के कहा और साथ ही हॉस्पिटल कैम्पस का पानी, नाली का पानी रोड की तरफ नाली में गिराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया l निरिक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. एस. के. सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि अस्पताल का एक्स -रे मशीन लो बोल्टेज में सही ऐक्सरे नही कर पाता हैं l
इसके साथ ही डॉ. सिंह ने मांग किया कि अस्पताल में दो होमगार्डो की ड्यूटी 12-12घंटे पर लगायी जाय l इस दौरान केंद्र अधिक्षिका डॉ. नीलकमल,डॉ. ऐ. के. पाण्डेय,डॉ. मुकेश यादव, राकेश मणि,प्रवीण पाण्डेय,डॉ. अभिषेक पाण्डेय,डॉ. रोहित सीएमओ कार्यालय,नीरज वर्मा इंजीनियर,आर. यन. राव जेई पीडब्लूडी कसया, डॉ. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. रितेश गौंड आदि उपस्थित रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…