कुशीनगर। कसया नगर का गांधी चौक सवारी भरने वालों के लिए ऑटो स्टैंड बनता जा रहा है और चालक शान से सवारी भरते हैं। चर्चा सरेआम है कि जिम्मेदार की मेहरबानी से गांधी चौक ऑटो स्टैंड बन गया है।
बता दें कि नगर सहित गांधी चौक पर जाम हर वक्त लग रहा है। जिससे आम जन मानस को बहुत सारी दिक्कतें होती हैं। जाम का एक मुख्य कारण गांधी चौक सड़क पर चालकों द्वारा ऑटो खड़ी कर सवारी भरना है। जिसके चलते आए दिन नगर की जनता को जाम से जुझना पड़ रहा है। दिन के समय जब निजी व सरकारी स्कूलों की दो बजे के बाद छुट्टियां होती हैं तो बच्चों को इस जाम में घण्टों फंसा रहना होता है। जिससे शिक्षक व अभिभावक हलकान हो जाते हैं। बताते चले की नगर का मुख्य चौराहा गांधी चौक जिसे प्रशासन ने ग्रीन व स्मार्ट सिटी में तब्दील करने का संकल्प लिया है वह जाम होने के वजह से बदसूरत हो गया है। चौक से बड़ी गाड़ियों के अलावा पूरे दिन छोटी गाड़ियों का आवाजाही भी बना रहता है। सड़कों पर लगे दुकानों के कारण सड़क वैसे ही संकरी हो रही है तो सवारी भरने के लालच में ऑटो रिक्शा वाले अपना ऑटो चौक के चारो दिशाओं में जाने वाले रास्तों पर बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते है और सवारियों का इंतजार करते हैं जिससे अन्य गुजरने वाले गाड़ियों को जगह न मिल पाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाता है। जिससे आवाजाही में लोगो को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जब कभी कोई वीवीआईपी के आने की सूचना होती है तो स्थानीय प्रशासन की सक्रियता के बाद सवारी वाले वाहन कुछ समय के लिए हट जाते तो जाते है परंतु फिर अपनी जगह आ जाते हैं।
हालांकि गांधी चौक पर ट्रैफिक पुलिस व जनता पुलिस की ड्यूटी रहती है बावजूद इसके ऑटो चालक यातायात नियमों का उलंघन करते हुए सवारी भरते हैं। जो उनका नित्य का काम है। लोगों का कहना है कि नगर में इन वाहनों से स्टैंड शुल्क भी लिया जाता है लेकिन इनके लिए समुचित चिन्हित स्टैंड न होने से इन्हें इधर उधर सड़क पर सवारी भरने की मजबूरी भी रहती है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…