News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: मनबढो ने युवक को चाकू से हमला कर किया घायल,एक गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2022  |  9:30 PM

977 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: मनबढो ने युवक को चाकू से हमला कर किया घायल,एक गिरफ्तार

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के खजुरिया गांव मे शुक्रवार देर रात को कुछ मनबढ़ो द्वारा एक युवक को चाकू व लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया।घायल का इलाज मेडिकल कालेज मे चल रहा है।पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अन्य के गिरफ्तारी के लिए दबिश देने मे लगी हुई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना के ग्राम सभा खजुरिया के टोला पुरंदर छपरा मे स्थित मस्जिद मे शुक्रवार रात को मुस्लिम समुदाय के लोगो की एक जरूरी बैठक हो रही थी,जहां किसी बात को लेकर सगीर सहित उनके लडको द्वारा असगर नामक युवक को लात घुसा मुक्को से मारने पिटने लगे,जहां बीच बचाव लोगो द्वारा किया गया।जिसके बाद युवक घर जा रहा था तो बीच गांव मे चंचल राय सहित उनके गुर्गो द्वारा जान लेवा हमला किया गया और वहा युवक जान बचाकर भगा,हत्या के मामले मे जमानत पर आए झिन्नू सहित उसके भाई,भतीजा,सगीर द्वारा फिर रास्ते मे घेरकर पिटाई करते हुए चाकू से कई जगह प्रहार कर अधमरा कर दिया।

जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां से डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।जहां जिंदगी और मौत से जंग लड रहा है।मनबढो द्वारा पहले भी कई घटनाओं का अंजाम दिया जा चुका है।पुलिस को जानकारी होते ही शनिवार सुबह आरोपियों के तरफ से एक को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों के धडपकड मे जुट गई है।इस संबंध मे थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा की तहरीर नही मिली है,घायल का इलाज अभी चल रहा है,आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

मनबढो का विवादों से रहा है नाता

खजुरिया गांव मे मनबढो द्वारा युवक को चाकुओं से गोदकर हत्या के प्रयास के बाद गांव एक बार फिर चर्चा मे आ गया,घटना के बाद गांव मे सन्नाटा पसर गया है,इस मामले मे मुख्य आरोपी इसके पूर्व भी गांव के जगदीश मिश्र के हत्या मे जेल जा चुका है,अभी कुछ माह पूर्व ही आरोपी जेल से जमानत पर आया है,पीडित का आरोप है की जेल से आने के बाद ही आरोपी सहित उसके भाईयो द्वारा लगतार प्रताड़ित व जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था,उनका परिवार भय के साये मे जीने को विवश थे,पीडित का कहना है कि गांव मे इस दंबग परिवार के सदस्यों के कहर से कई कुनबा परेशान है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking