News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2026  |  4:16 PM

1,310 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, अवैध असलहे, नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। इस त्वरित और सटीक कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा टीम को 50 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 फरवरी 2026 की शाम थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सेमरा निवासी सर्राफा व्यवसायी भीम वर्मा अपनी दुकान अनीश ज्वेलर्स (देवतहा बाजार) बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पीड़ित को गिराकर असलहे के दम पर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया और बदमाश फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराते हुए कार्रवाई शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छह विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच के बाद 19 फरवरी 2026 को स्वाट टीम, थाना नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, जटहां बाजार, डायल-112 और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया।

यहां बताना चाहूंगा कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहे थे। स्थानीय जानकारी के आधार पर रेकी कर सुनसान स्थान चिन्हित किया गया और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। लूट के दौरान अवैध हथियारों का प्रयोग किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त में महाप्रताप कुशवाहा उर्फ माया, सत्येन्द्र कुमार, गोकुल कुशवाहा उर्फ खरवान एवं दीपांशु कुमार श्रीवास्तव शामिल है। जिनके निशानदेही पर सोने के आभूषण 40.92 ग्राम, चांदी के आभूषण 1.39 किग्रा, 5000 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 01 अवैध पिस्टल (.32 बोर) मय 05 जिंदा कारतूस, 02 अवैध तमंचा (.315 बोर) मय 05 जिंदा कारतूस, 04 मोबाइल फोन, 08 सिम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार (BR01AW5532)की बरामदगी हुई हैं ।

 

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम (पुरस्कृत) में..!!

निरीक्षक आशुतोष सिंह प्रभारी, स्वाट टीम,निरीक्षक चन्द्र भूषण प्रजापति – प्रभारी निरीक्षक, थाना नेबुआ नौरंगिया, निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक, थाना खड्डा (मय टीम),निरीक्षक रवि राय – प्रभारी, डायल-112 (मय टीम),निरीक्षक मनोज पन्त – प्रभारी, साइबर सेल
निरीक्षक अनिल कुमार यादव – प्रभारी आईजीआरएस सेल,
थानाध्यक्ष आलोक कुमार – थाना जटहा बाजार (मय टीम), उप निरीक्षक शन्नी दूबे – प्रभारी, सर्विलांस सेल
उप निरीक्षक रामेश्वर यादव – थाना नेबुआ नौरंगिया
उप निरीक्षक संदीप यादव – थाना नेबुआ नौरंगिया (मय टीम),हे0का0 रणजीत यादव – स्वाट टीम,हे0का0 सनातन सिंह – स्वाट टीम
हे0का0 संतोष सिंह –स्वाट टीम,हे0का0 राहुल सिंह – स्वाट टीम,हे0का0 वीरेन्द्र कुमार – स्वाट टीम,का0 ऋषि पटेल – स्वाट टीम
का0 शिवानन्द सिंह – स्वाट टीम,का0 अंकित सिंह – स्वाट टीम,हे0का0 चन्द्रशेखर यादव – स्वाट टीम,का0 प्रशान्त मिश्रा – साइबर सेल की भूमिका सराहनीय रही हैं।
जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking