कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। कार सवार बदमाशों ने बंदूक के बल पर बीती देर सांयकाल एक स्वर्णकार से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लूट ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती देर सांयकाल भीम वर्मा नामक स्वर्णकार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सहबजवा के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के बातों को माने तो।बदमाशों ने तमंचा दिखाकर स्वर्णकार को भयभीत किया और उनके पास मौजूद 95 ग्राम सोना, करीब 2 किलो चांदी तथा 40 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्रीय व्यापारियों और आमजन में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…