कसया/कुशीनगर। मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री गोरखपुर मंडल सुरेश कुमार खन्ना, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 दानिश आजाद अंसारी तथा राज्यमंत्री जल शक्ति दिनेश खटिक का जनपद कुशीनगर में मौजूगी रहा जिससे जनपद में व्यस्त कार्यक्रम रहा l जनपद कुशीनगर में आये प्रदेश सरकार के तीनों मंत्रीयों ने सरकार की संचालित योजनाओं का जमीनी हकीकत को जाना और निरिक्षण किया l इस दौरान जिम्मेदार अधिकारियो को सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने और लोगो तक पहुंचाने व पात्रों को लाभ पहुंचाने का निर्देश व नसीहत भी दिया l पडरौना व जिलामुख्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के संपन्न होने के पश्चात् राज्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कुशीनगर में स्थित तथागत बुद्ध का दर्शन व वंदन कर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया l इसके बाद मुख्य मंदिर परिसर में ई कार्ट को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया l
इस मौके पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक रामकोला विनय गौड़, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक,तथा पूर्व विधायक गण, जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा सहित जनपदस्तरीय व स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…