News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मिसाइल मैन ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का मनाया गया जन्मदिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2021  |  10:52 PM

832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिसाइल मैन ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का मनाया गया जन्मदिन

साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।आल इंडिया मोमिन अंसार सभा के पूर्वांचल प्रभारी मुहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाईल मैन ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन कसया नगर में मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रभारी श्री अंसारी ने कहा कि भारत के महान वैज्ञानिक,मिसाइल मैन व भारत रत्न के सम्मान से अलंकृत पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपने को साकार करने के लिये कौम के बच्चों को ऊंची तालीम हासिल दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक गरीब मछुआरे के परिवार में जन्मे कलाम ने अपनी जिंदगी में तमाम कठिनाईयों का सामना करते हुए सफलता के शिखर को प्राप्त किया। ऐसे व्यक्ति के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उनका जीवन अनुकरणीय है।अब्दुल कलाम ने यह बता दिया कि दिल में जज्बा और जुनून हो तो गरीबी कोई मायने नहीं रखती। एक अत्यंत ही गरीब परिवार से उठकर देश के लिए मिसाइल बनाकर देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। अन्य तमाम वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया।

इस अवसर पर एमआईएम के जिला महासचिव तहज्जुद खान,नौसेर अंसारी, मंजूर अंसारी,अजीमुल्लाह अंसारी,इरशाद वारसी,अनवर आलम,डब्ल्यू अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking