कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर पहली फ्लाइट से श्रीलंका से आए मेहमानों का कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।स्वागत के माध्यम से अथिति देवो भव का संदेश विधायक श्री त्रिपाठी ने मेहमानों को दिया।जिससे कुशीनगर सहित देश के संस्कृति की पहचान मेहमानों तक पहुँची।विधायक के इस स्वागत से मेहमान काफी प्रसन्न दिखे।विधायक श्री त्रिपाठी के विधानसभा क्षेत्र में एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ जहाँ मेहमानों का स्वागत करना उनकी जिम्मेदारी भी थी जिसको विधायक श्री त्रिपाठी ने बखूबी अंजाम भी दिया।विधायक श्री त्रिपाठी के साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,उड्डयन राज्य मंत्री नंद गोपाल नंदी,मंत्री किरण रिजजु,कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,सांसद विजय कुमार दुबे ,पवन केडिया,सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी आदि ने भी स्वागत किया।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…