कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर परिसर से पूरे विश्व को देंगे करुणा, मैत्री और शांति का संदेश देंगे।
इस दौरान पूरे देश से आए 5000 बौद्ध भिक्षु को बुध्द कान्क्वेल मंच से संबोधित करेंगे। इसी क्रम में होने वाले चीवरदान कार्यक्रम में विश्व बौद्ध भिक्षु को वरदान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बौद्ध भिक्षु बहुत ही उत्साहित हैं बौद्ध धर्म में वर्षावास का बहुत ही खास महत्व है। पूर्व मंत्री भन्ते महेंद्र ने कहा कि वर्षा काल के चलते धम्म कार्य मे लगे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इसलिए बुद्ध ने उन्हें वर्षावास के समय एक जगह रहने का निर्देश दिया और वहीं से धर्म प्रसार का करने को कहा। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष भन्ते नन्द रतन ने कहा कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। भंते समिथा ने बताया कि वर्षावास के नियम का पालन बौद्ध राष्ट्र के बौद्ध अनुयायी भी करते हैं। इसी क्रम में वर्षावास महत्त्व को रेखांकित किय। म्यांमार मन्दिर के भन्ते भिक्षु शील प्रकाश, भन्ते अशोक, भन्ते मुलायम ने ने कहा कि यह परंपरा भगवान बुध के काल से चली आ रही है। बौद्ध भिक्षु ने कहा कि पीएम मोदी का आज के कार्यक्रम का संदेश व्यापक है, कहा कि इससे विश्व समुदाय में भारत की छवि विश्व गुरु की बनेगी।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…