कुशीनगर । मंगलवार को जनपद के पटहेरवा पुलिस व एसटीएफ टीम की एक बड़ी कामयाबी हाथ आयी है। तस्करी के लिए लेकर जा रहे कन्टेनर ट्रक से अबैध गांजा की एक खेप को बरामद किया गया है। लेकिन तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गये है। उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम जुटी हुई है।
बता दे,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना पटहेरवा व एस0टी0एफ0 की सयुक्त टीम द्वारा थाना पटहेरवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के काजीपुर जायसवाल ढ़ाबा के पास से एक कन्टेनर नं0 यूपी 78 डीटी 9362 से तस्करी कर ले जाये जा रहे कुल दो कुन्तल सोलह किलो आठ सौ ग्राम अवैध गाँजा (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) की बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। वही पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण: दो कुन्तल 16 किलो 800 ग्राम अवैध गाजा (कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये); एक कन्टेनर नं0 यूपी 78 डीटी 9362 (कुल कीमत 20 लाख रुपये)
बरामद करने वाली टीम: अखिलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर मय टीम ,उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एसटीएफ मय टीम ।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…