खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार की देर शाम नेबुआ रायगंज चौराहे के समीप स्थित शराब भट्ठी के पास सड़क दुर्घटना में सास और दामाद गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी कोटवां भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
महराजगंज जनपद के सबयां गांव निवासी विश्राम चौहान पुत्र किशुन 32 वर्ष हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर अपनी ससुराल आया था। देर शाम वह अपनी सास नीलम पत्नी अशर्फी 48 वर्ष को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाजार करने गया था कि सड़क पर तेज रफ्तार किसी वाहन से ठोकर लगने के कारण दोनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना पर एम्बुलेंसकर्मी सत्येन्द्र चौधरी व चालक सुरेन्द्र कुमार ने तत्परता से उन्हें इलाज के लिए कोटवां सीएचसी पर भर्ती कराया जहां गम्भीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सको के अनुसार महिला गम्भीर चोट के साथ बेहोशी की हालत में है जबकि विश्राम का दाहिना पैर फैक्चर बताया जा रहा है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…