साखोपार/कसया। कसया थाना क्षेत्र के गांव दुर्गवलिया के टोला खुशीपट्टी निवासी सुधीर दुबे के पुत्र नीरज कुमार दुबे ने यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर बन क्षेत्र का मान बढ़ाया है।नीरज कुमार दुबे शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे अपनी हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2008 में किसान इण्टर कॉलेज साखोपार से उत्तीर्ण की व इण्टर मीडिएट की परीक्षा वर्ष 2010 में उदित नारायण इण्टर कॉलेज उत्तीर्ण की।बीटेक की पढ़ाई 2014 में मेरठ के एक कॉलेज से की साथ ही वहीं तैयारी में जुट गए।फिर दिल्ली में दो वर्ष तैयारी में जुटे रहे उसके बाद गोरखपुर से तैयारी में जुटे रहे जो अब सफलता प्राप्त हुई है।
इन्होंने यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल किया।अपने सफलता का श्रेय सुधीर कुमार दुबे ने अपने नाना स्वर्गीय महन्थ शुक्ला, बड़े पिता द्वारिका दुबे,पिता सुधीर दुबे,चाचा संजीव दुबे,बड़े भाई धीरज दुबे,जीजा मनोज कुमार शुक्ला को दिया है।इनके सफलता पर ग्राम प्रधान दुर्गवलिया रानी तिवारी, प्रतिनिधि विजय कुमार तिवारी,मनोज चौबे,अभिषेक तिवारी, विकास तिवारी, विपुल तिवारी, मनोज चौरसिया,ऋषिकेश पाण्डेय, टुन्ना लाल श्रीवास्तव, अब्दुल मजीद आदि ने बधाई दी है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…