News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नेपाल काठमांडू के पहलवान देवा थापा ने सोनू बागदू मेरठ को आसमान दिखाएं

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 18, 2021  |  7:49 PM

773 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नेपाल काठमांडू के पहलवान देवा थापा ने सोनू बागदू मेरठ को आसमान दिखाएं
  • सांसद खेल स्पर्धा के दुसरे दिन

कुशीनगर/रामकोला (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोआरी में बृहस्पतिवार को अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में देवा थापा काठमांडू नेपाल का मुकाबला सोनू बांगदू मेरठ से हुआ देवा थापा ने सोनू बागदू को आसमान दिखाया, बाबा बजरंगी का मुकाबला सकिर पहलवान राजस्थान से तो वहीं प्रहलाद यादव पहलवान बभनौली ने रवि कानपुर को आसमान दिखाया तो वहीं सुमंत यादव पहलवान बभनौली ने अमीत जनपद कन्नौज को आसमान दिखाया तो वहीं महिला पहलवानों मे भी सरिता गोरखपुर सेकरिष्मा ने बनारस के तो बनारस से प्रीति ने गोरखपुर से महिला पहलवान को चीत किया, तूफानी पहलवान देवतहा ने रविन्द्र मथुरा को तो अलीहसन देवताहां ने भरत राजस्थान को तो गुड्डू ने सुरज को आसमान दिखाया तो वहीं चार दर्जन से अधिक पहलवानों ने भाग लिया इस दंगल (कुश्ती) का शुभारम्भ कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने फीता काट कर किया। दंगल (कुश्ती) में नेपाल काठमांडू, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया और मऊ के 50 पहलवानों ने अपने दाव पेंच आजमाये। इस अवसर पर खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख विशनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मठिया खुर्द कमलेश पटेल, ग्राम प्रधान रोआरी राधेश्याम मल्ल, आदि लोग मौजूद रहे। तो वही अखाड़े के चारों तरफ हजारों हजारों की संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे और पहलवानों को नारे और तालियों के साथ जोरदार स्वागत करते रहे। इस कुश्ती का संचालन दंगल आयोजनकर्ता जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान रोआरी ने की। कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों का भी दबदबा रहा। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से भारत के इस प्राचीन खेल के प्रति लोगो का आकर्षण बढ़ेगा साथ साथ नए पहलवानों को आगे आने का अवसर मिलेगा।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking