कुशीनगर। चार दिन के खातिर आइल हिताई में ई हल्फा मचा के गइल….! यह गीत का लाईन एक नई नवेली दुलहन ने इस जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दिखाया है।जो चारो तरफ इस नई नवेली दुहल्न का चर्चा आम हो गया है।
जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे राजा के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन रात में ही नकदी और गहने लेकर लापता हो गई। दुल्हन के ससुर ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना की क्षेत्र में चर्चा खूब हो रही है ,पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी गांव के हरिकेश कुशवाहा ने सथनीय पुलिस को आवेदन दिया है, जिसमे बताया कि उनके बेटे दीपक कुशवाहा की शादी पिछले 31 जनवरी की रात देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर में हुई है। एक फरवरी की सुबह दस बजे घर वालो ने दुल्हन विदा कराकर घर ले आए। दिन में परिवार के बीच मांगलिक कार्यक्रम चलते रहे। बरात की थकान की वजह से शाम को लोग जल्दी भोजन करके सो गए। रात में करीब बारह बजे उनके बेटे की नींद खुली तो बिस्तर पर दुल्हन नहीं थी। कुछ देर इंतजार करने के बाद बेटे ने घर में खोजकर हम लोगों को सूचना दी। रात में घर के आसपास भी दुल्हन की तलाश की गई। साथ ही दूल्हे की पिता का आरोप हैं की कमरे में रखा अठारह अदद सोने और दस अदद चांदी के गहने गायब हैं।
दूल्हे की घर वालो ने जब दुल्हन के मायके में उक्त के विषय में जानकारी दी गई तो लोगों ने बताया कि दुल्हन वहां भी नहीं पहुंची है। तभी से उसकी तलाश की जा रही है।
क्या बोलते है प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा: इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही नवविवाहिता की तलाश करके उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…