कुशीनगर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सा. स्वास्थ्य केंद्र कसया के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नगर में चौपाल लगाकर लोगो तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया l स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर में लगाये गये चौपाल में विधिवत तम्बाकू, खैनी, गुटखा, सिगरेट आदि के सेवन करने से होने वाले कैंसर जैसे दुष्प्रभाव का विधिवत पोस्टर बैनर लगाकर लोगो को इन से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया गया और इसे न खाने की सलाह दी गयी l
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अधिक्षिका डॉ. नीलकमल ने लोगो को जागरूक करतें हुए बतायी कि आज पुरे विश्व में तम्बाकू, प्रदूषित हवा,खैनी, जर्दा, पान मसाला,सिगरेटआदि में 4 हजार से अधिक विषैले कैंसर के तत्व मौजूद होते है, जिनके सेवन से मुख के कैंसर हो सकते है l स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. के सिंह ने कहा कि तम्बाकू का सेवन जान लेवा है, साथ ही इससे प्रदूषित होने वाली हवा भी विषैली व जहरीली हो जाता है, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है l आगे डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदुषण से हमारे स्वास्थ्य पर दुश्प्रभाव के लक्षणों में चक्कर आना,सांस लेने में तकलीफ, छाती में तकलीफ, खांसी आना,आँखो में जलन तथा महिलाओ में होने वाले दुष्प्रभाव को बताया कि आँखो में जलन, सांस में तकलीफ,खांसी आना इत्यादि l इसके प्रभाव से बचने के लिये डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त बताये गये सभी लक्षणों के आने पर तत्काल डॉक्टर से दिखाए और सलाह लें व समय से इलाज कराये l इसके अलावा धुआँ रहित इधन का प्रयोग करें,पटाखे, कूड़ा, पत्तियाँ रबड़ -प्लास्टिक आदि न जलाये एवं तम्बाकू युक्त पान मसाला, गुटखा, खैनी, सिगरेट आदि का सेवन बिल्कुल ना करें, इससे कैंसर हो सकता है l
इस अवसर पर डॉ. सावित्री सिंह, वीरेंद्र शर्मा फिजियोथेरेपी,मीरा दूबे, अमजद अली,प्रवीण पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, केशवर सिंह(सभासद ), गुलाब पाठक,मन्नन,किशोर प्रसाद,रामआधार यादव(सभासद), छोटे आदि मौजूद रहे l
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…