खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक्सीडेंटल जोन बगहवा ईनार के समीप मंगलवार को एक साइकिल व मोटरसाइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के विजयपुर नौका टोला निवासी श्यामसुंदर यादव पुत्र रामधारी (उम्र 55 वर्ष) मंगलवार को खड्डा चीनी मिल में ड्यूटी करने के लिए घर से साइकिल से आ रहे थे। अभी वह बगहवा ईनार के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने- सामने भिडंत हो गई। भिडंत में साइकिल सवार गिरकर अचेत हो गया, बाइक सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया, जहां श्यामसुंदर यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार नीलम पत्नी उमेश चौधरी व उमेश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लीलाधर छपरा का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाइक और सायकिल की टक्कर में एक की मौत, दो गम्भीर @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/6bI78588pb
— News Addaa (@news_addaa) November 22, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…