खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया – कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार की सायं पचफेड़ा चौराहे के पास दो बाइको के आपसी भिड़ंत में रोड़ पर गिरे घायलों को अचानक एक मालवाहक वाहन के कुचलने से एक युवती की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
खोटही दिवान टोला निवासी अरबाज 18 वर्ष, रेहाना 16 वर्ष, अकरम 12 वर्ष एक ही बाइक पर सवार हो पकड़ियार दवा लेने जा रहे थे अभी वह नौरंगिया – कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पचफेड़ा – बगही मोड़ पहुंचे थे की पकड़ियार के तरफ से आ रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें घिनहुआ निवासी मोहन उनकी साली सरिता 18 वर्ष व भतीजी नैना भी चोटिल हो गयीं। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रही चार पहिया मालवाहक ने रोड़ पर घायल पड़ी सरिता को कुचल दिया। गम्भीर अवस्था में सरिता और मोहन को कप्तानगंज इलाज के लिए ले जाया गया जहां डाक्टर ने सरिता को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल अरबाज और मोहन को गम्भीर हालत देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। रेहान का इलाज कसया में परिजन करा रहे हैं। दुर्घटना में तीन वर्षिय नैना पुरी तरह से सुरक्षित हैं जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…