News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2022  |  10:19 AM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

हेतिमपुर/कसया। बुधवार की शाम को हेतिमपुर से सवारी लेकर आ रहा ऑटो पकवाइनार के पास अनियंत्रित होकर फोरलेन पर ही पलट गया । जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेतिमपुर से सवारी लेकर निकल रहे ऑटो में कुशीनगर जिले के वार्ड नं 21 बुद्ध नगरी ( भर टोली ) निवासी इंदर जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष था उसी ऑटो में बैठकर घर वापिस आ रहे थे । परंतु उन्हें यह पता भी नही था कि जिस ऑटो से वह घर के लिए निकले थे वही ऑटो उनका काल बन जायेगा । जैसे ही ऑटो पकवाइनार के समीप पहुंचा ही था की ऑटो ड्राइवर का संतुलन ऑटो से खो गया जिससे अनियंत्रित ऑटो हाईवे पर ही पलट गया जिससे इंदर की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाकी सवारियों को हल्की फुल्की चोट लगी । ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया । आस पड़ोस के लोगो ने बताया की बाकी सवारिया अपने अपने गंतव्य को निकल गए । पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे जांच में जुट गया है ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking