हाटा/कुशीनगर ( न्यूज अड्डा)। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के तेल के बितरण बंद कर देने से आमजन परेशान हैं,एक तरफ शासन द्वारा हर टोले व गांव में बिधुत व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है परंतु विजली कटौती व पोल गिर जाने तार टुट जाने के बाद से सप्ताहों बिजली न मिल पाने पर ग्रामीणों का क्या हाल होता है यह कोई पुछने वाला नहीं है। मिट्टी के तेल का बितरण बंद कर सरकार ने मुहम्मद तुगलक के शासन को याद दिला दी है।एक तरफ जब गरीबो को शाम को भोजन बनाने के समय बिजली के न रहने पर मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ता है, मिट्टी तेल के एजैंसियों में कार्यरत कर्मचारियों को जहा बेरोजगारी का जो दंश झेलना पड रहा है वह अलग है वही दुसरी तरफ शाम को बिजली न मिलने पर गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में मुख्यमंत्री जी को इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए गरीब,मजलुमो के हित में पुनः केरोसिन तेल का बितरण करना चाहिए जिससे ग्रामीणों को इस किल्लत से जहा निजात मिल जाएगा वही इन संस्थानों में कार्यरत मजदूरों को पुनः रोजगार उपलब्ध हो जाएगा।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…