News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: धार्मिक ध्वज उतार जूता साफ करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2022  |  5:08 PM

1,290 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: धार्मिक ध्वज उतार जूता साफ करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के खिरकिया बाजार में पुराने अर्जुन के पेड़ पर कुशवाहा सेवा समिति द्वारा लगाए गए धार्मिक ध्वज को उतार एक युवक द्वारा जूता साफ करने के मामले में आरोपी शख्स को रविवार को कोतवाली पडरौना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी शख्स के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के खिरकिया पेट्रोल पंप के निकट जंगल बेलवा टोला मटियरवा में कुशवाहा सेवा समिति के तरफ से लगाए गए अर्जुन के पेड़ पर धार्मिक ध्वज को जंगल बेलवा मटियरवा निवासी इसराफिल पुत्र अजीमुल्लाह द्वारा जूता साफ करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी राज प्रकाश सिंह,उपनिरीक्षक प्रभात यादव ने मामले की जानकारी लिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जूता साफ करने वाले आरोपी शख्स इसराफिल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कोतवाली पडरौना कि पुलिस ने कटकुईया मोड़ से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

इस मामले में आरोपी शख्स इसराफिल को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल रणजीत कुमार सिंह शामिल थे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking