कुशीनगर। अगर आपका मोबाइल कभी खोया या लुट गया है और जिसके लिए आप ना उम्मीद हो गए हो तो ऐसा सोचना गलत है. एसपी धवल जायसवाल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 111 मोबाइल बरामद किए हैं. इन मोबाइलों की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है. यह वही मोबाइल है जो लोगों से कहीं गुम हो गए तो कहीं चोरी हो गए थे. कुशीनगर की सर्विलांस टीम ने लगातार इन मोबाइलों को ट्रेस किया और मोबाइल बरामद कर इनके मालिकों को लौटा दिया है. मोबाइल वापस मिलने की खुशी इन लोगों के चेहरे पर दिख रही है. उन्होने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन मोबाइल मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है.
जिले के कप्तान धवल जायसवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया की, टीम ने लगातार मेहनत की है और उनकी सफलता के बाद लोगों के चेहरे पर खुशियां लौटी है. फोन को वापस पाकर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और साथ ही आभार भी व्यक्त किया है. आपको बता दे, पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से 111 मोबाइल बरामद किए हैं. इन मोबाइलों की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है.
लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी: सर्विलांस टीम ने लोगों को 111 मोबाइल लौटा कर उनके चेहरे पर रौनक लोटा दी है. अपना खोया हुआ मोबाइल फोन लेने आई एक ने बताया कि मेरा मोबाइल खोया था और आज मुझे मिल गया, जिससे मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान दूसरे ने बताया कि मेरा मोबाइल फोन गायब हुआ था, मैं बहुत खुश हूं, मेरा मोबाइल मिल गया है. मुझे लगता नहीं था कि मुझे मेरा मोबाइल फोन मिल जाएगा, लेकिन कुशीनगर पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मुझे ये खुशी लौटाई.
आपको बता दे लोगो के चेहरे पर ये खुशियां लौटने वाले कार्य के टीम में उ0नि0 शरद भारती सर्विलांस प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव, मुख्य आरक्षी आतिश कुमार, आरक्षी राहुल यादव, आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर सम्लित रहे.
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…