सपहां/कुशीनगर। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मॉर्निंग रेड अभियान के तहत अधीक्षण अभियंता विद्युत कुशीनगर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8 पंडित राजमंगल पाण्डेय नगर अंतर्गत प्रेमनगर में 40 से ऊपर विद्युत बकायेदारों का कनेक्शन विभाग द्वारा विच्छेदित कर दिया गया साथ ही उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दिया गया कि यदि 1 सप्ताह के भीतर बकाए राशि का भुगतान नहीं होता है तो सभी बकायेदारों के ऊपर एफआईआर भी होगा और बकायेदारों को जेल भी जाना पड़ेगा।
एसडीओ कसया चंदन सिंह के साथ जेई गोपालगढ़ प्रवीण कुमार पाण्डेय लाइनमैन सुनील पाण्डेय,बृजेश जगदीश,गुड्डू,नवीन सिंह सुबह प्रेम नगर चौराहे पर पहुंचकर बड़े बकायेदारों अनिल सिंह पतरू पासवान इंद्रजीत सिंह विमलावती देवी दुःखी मियां सहित 40 से ऊपर लोगों का कनेक्शन काट दिया गया,एसडीओ कसया ने बताया कि यदि बकायेदार समय से बिल नहीं जमा करते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी नगरपालिका के बाद अब अभियान गांवों में भी चलाया जाएगा और बकायेदारों के साथ-साथ कटिया लगाकर विद्युत की चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…