कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में लगे मतदान कर्मी तथा सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को इस बार आयोग की ओर से बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। चुनाव की ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मियों का इलाज कराने के लिए कैशलेस की व्यवस्था की है। आयोग की ओर इस की कवायद शुरू कर दी गई है। इस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए जिले के अस्पतालों को टाइअप करने का भी काम किया जाएगा।
मतदान और सुरक्षा कर्मियों के बीमार और दुर्घटनाग्रस्त होने पर वे अपना इलाज निजी अस्पताल में कराएंगे। इलाज के दौरान लगी धनराशि का भुगतान आयोग की ओर से सीधे अस्पताल को किया जाएगा। आयोग की ओर से इस सुविधा का लाभ मतदान कर्मियों को दिलाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
आयोग के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस सुविधा का लाभ मतदान कर्मियों को दिलाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस कैशलेस सुविधा से बीमार पड़े मतदान कर्मियों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ उन मतदान कर्मियों को मिलेगा जहां सरकारी अस्पताल की व्यवस्था नहीं होगी।
वे बीमार पड़ने और दुर्घटना में घायल होने पर अपना इलाज आसानी से निजी अस्पतालों में करा सकेंगे। आयोग की ओर मतदान कर्मियों के लिए यह एक नई सुविधा का पहल किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बलों एवं मतदान कार्मिकों को कैशलेस ट्रीटमेन्ट उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश निर्गत किया गया है।
इस संदर्भ में उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त निर्देश के संबंध में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…