News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व 9 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 26, 2025  |  5:28 AM

2,907 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 निरीक्षक व 9 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

कुशीनगर । बीती देर रात पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर परिवर्तन करते हुए व्यापक फेरबदल किया है। इस बदलाव के क्रम में जनपद के कुल 11 निरीक्षक एवं 9 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
इस तबादला प्रक्रिया में जहां कुछ लोगों की उनकी कुर्सी छीन ली गई है, वहीं कई लोगों को नई जिम्मेदारियों के साथ महत्वपूर्ण तैनाती भी दी गई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया अहम निर्णय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है, जबकि कार्य के आधार पर कुछ अधिकारियों को पदोन्नत जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी संबंधित को शीघ्र ही नए कार्यक्षेत्र में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी तथा कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking