कुशीनगर । जनपद के पुलिस महकमे में बुधवार को व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 6 निरीक्षकों और 52 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया।
इस तबादला सूची में थानों के साथ-साथ चौकियों के प्रभारियों के भी पद बदले गए हैं। लंबे समय से रिक्त चल रही जिला भर की सभी पुलिस चौकियों पर नए चौकी प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं, जबकि कई वर्तमान चौकी प्रभारियों को इधर-उधर शिफ्ट किया गया है।
एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस विभाग की रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई है, ताकि कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता व प्रभावशीलता लाई जा सके।सूत्रों की मानें तो आगामी त्योहारों, कानून—व्यवस्था की चुनौतियों और जनपद में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।
तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है, वहीं नए प्रभारियों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कई क्षेत्रों में पुलिस कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़ें सूची..!!
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…