News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में अंतर प्रांतीय पशु तस्कर हुआ लंगड़ा पिकप से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही छः गौवंश के साथ अवैध तमन्चा बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 24, 2025  |  11:06 AM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में अंतर प्रांतीय पशु तस्कर हुआ लंगड़ा पिकप से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही छः गौवंश के साथ अवैध तमन्चा बरामद

 

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

कुशीनगर । बीती देर रात पुलिस टीम से पशु तस्कर की मुठभेड़ जिले की कसया थाना क्षेत्र में हुई है,जिसमे एक पशु तस्कर को पुलिस टीम ने लंगड़ा बनाया है,वही छः प्रतिबंधित पशुओं को उसके कब्जे से मुक्त कराते हुए अवैध तमंचा की बरामदगी की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक
बीती रात्रि बुधवार को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत पशु तस्करों के होने की सूचना कसया पुलिस को प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना कसया, थाना रामकोला, थाना खड्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत एयरपोर्ट रोड कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीमों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान मकसूद पुत्र सुभान साकिन पुरखास थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार के रुप में हुई जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके कब्जे से छः गौवंश, एक पिकप वाहन, एक अवैध तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक अदद लकडी का ठीहा, एक अदद बांका, , 400/- रुपया नगद आदि बरामद किया गया है। वही घायल,गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के पूछ-ताछ मे घायल तस्कर ने बताया कि विभिन्न जनपदों से गोवंशींय पशुओं को वाहनों पर क्रुरतापूर्वक लाद कर वध हेतु बिहार ले जाते है। गौकशी कर अवैध धन अर्जित करते है।

यहां बताना लाजमी होगा कि इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना कसया मय टीम, प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना रामकोला मय टीम, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना खड्डा मय टीम, उप निरीक्षक विवेक कुमार पांडे चौकी प्रभारी हाईवे , उप निरीक्षक गौरव शुक्ला चौकी प्रभारी कुशीनगर ,उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी चौकी प्रभारी खोटही ,उप निरीक्षक बबलू सोनकर चौकी प्रभारी शिवपुर थाना खड्डा ,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा थाना कसया जनपद कुशीनगर की रोल सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking