खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में सुवाष चौक के समीप गुरुवार को रेलवे समपार फाटक गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे ट्रैक्टर- ट्राली के बल्ली से लगकर टूट गया जिससे 2 घंटे यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर क्रासिंग तक जाम लग गया। गेटमैन की सूचना पर रेलवे की मैकेनिकल टीम मरम्मत कार्य और आरपीएफ पुलिस ट्रैक्टर -ट्राली को कब्जे में लेकर रेलवे अधिनियम में कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी लल्लन गुप्ता का ट्रैक्टर चालक गन्ने की ट्राली लेकर फैक्ट्री पर जा रहा था कि ट्राली में लगे खम्बे से टकराकर समपार फाटक टूट गया जिससे गोहाटी से चलकर जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस 15653 को 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा। उसके बाद ट्रेनों को सावधानी पूर्वक गुजारा गया। इसके चलते सड़क पर लम्बा जाम लग गया। गेटमैन संजय साहनी ने इसकी सूचना कंट्रोल को देते हुए स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजा। लगभग दो घण्टे तक जाम से लोग जूझते दिखे।
आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई कमलेश पांडेय, दिवान चन्द्रोदय घोड़े मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में लेकर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटे हुए हैं। वहीं रेल मैकेनिकल टीम ढा़ले के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। समपार फाटक को मैनुअल रूप से खोला व बंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी है।
#कुशीनगर: गन्ना लदी ट्राली से रेलवे समपार टूटा, घण्टे से ऊपर आवागमन बाधित
https://t.co/D1nsECoWBO pic.twitter.com/Hy6Cep30kk
— News Addaa (@news_addaa) February 16, 2023
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…