News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: महिला सुरक्षा, अधिकार तथा काम मांगो अभियान के तहत निकली रैली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2022  |  7:27 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: महिला सुरक्षा, अधिकार तथा काम मांगो अभियान के तहत निकली रैली

कुशीनगर। महानगर के काशी घाट मोहल्ले में महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा अधिकार तथा काम मांगो अभियान के तहत एक्शन एड के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हिंसा को लेकर विरोध जताया तो महिलाओं के लिए रोजगार की मांग की।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

बुधवार को मोहल्ले व आसपास की महिलाओं ने रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया और उन्होंने अपने साथ हो रहे समाज में अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को मुखर किया तथा सरकार से मांग किया कि हम लोगों को हाथों हाथ रोजगार दिया जाए जिससे कि हम अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। शारदा देवी ने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि सरकार को आजीविका मिशन के तहत हम कामगार महिलाओं को एक विशेष अभियान चलाकर रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ा जाए। मन तारा देवी, पूजा देवी, सोनी देवी ने भी समाज में हो रहे महिला हिंसा के खिलाफ अपने अपने तरीके से अपनी आवाज को बुलंद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एक्शन हेड की सामाजिक कार्यकर्ता शमा परवीन जी ने किया। गांव के लोगों ने एक्शन हेड के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की। लोगों का मानना था अगर समाज को विकसित बनाना हो तो सभी को स्वरोजगार से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है l

शमा परवीन द्वारा बताया गया कि किस प्रकार समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा का अहम रोल है एक शिक्षित आदमी ही अपने आपको समाज में सुव्यवस्थित और समाज की समस्याओं की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए उनको दूर करने का प्रयास करता है तथा करोना से बचाव किस प्रकार किया जाए इस पर भी लोगों को जागरूक करने का काम किया गया तथा महिलाओं को संपत्ति में अधिकार किस प्रकार मिले इस पर चर्चा की गई।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking