News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जीवनदीप सेंट्रल स्कूल के छात्र- छात्राओं में रिपोर्ट कार्ड वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2022  |  6:38 PM

1,500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जीवनदीप सेंट्रल स्कूल के छात्र- छात्राओं में रिपोर्ट कार्ड वितरित

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 14 वीर सावरकर स्थित जीवनदीप सेंट्रल स्कूल के छात्र – छात्राओं को वर्ष 2021 – 2022 का प्रगति रिपोर्ट वितरित किया गया।

प्रबन्धक जेपी यादव ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा या प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता तभी मिलती है जब पूरे मनोयोग से प्रयास किया जाता है। ईमानदारी से किया गया श्रम कभी बेकार नहीं जाता और निरंतर कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त होता है। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त सर्वेश सिंह पटेल कक्षा 8 को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त निरंजन गोंड कक्षा 7 को डिजिटल घड़ी तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र यश सिंह कक्षा 6 को पेंडुलम घड़ी दे कर सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम स्थान पाने वालों को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान पाने वालों को सिल्वर एवम तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को कांस्य मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस दौरान अध्यापक अध्यापिकाएं एवम अभिभावको ने बच्चो को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking