News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर जनपदीय जनप्रतिनिधियों की हुई समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2021  |  5:52 PM

537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर जनपदीय जनप्रतिनिधियों की हुई समीक्षा बैठक

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री कार्यक्रम एयरपोर्ट उद्घाटन 20अक्टूबर को लेकर भाजपा का जनपदीय जनप्रतिनिधि समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता समीक्षा बैठक नगर कसया स्थित होटल ओम रेजिडेंसी मे सम्पन हुआ l बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंशल ने बैठक मे उपस्थित जनपदीय जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट उद्धघाटन व मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण करने के लिये आ रहे है जो कि हम लोगो के लिये एक ऐतिहासिक क्षण होगा और इसको सफल बनाने कि जिम्मेदारी भी हम सभी का है l एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का एक ही दिन तीन कार्यक्रम तीन जगह होना निश्चित है l पहला कार्यक्रम एयरपोर्ट पर ही उद्घाटन व लोकार्पण के साथ श्रीलंका देश के आ रहे राष्ट्रपति व उनके साथ बौद्ध भिक्षु व देश विदेश से आये डिलीगेट्स को सम्बोधित करेंगे और दूसरे शिफ्ट मे कुशीनगर तथागत बुद्ध का दर्शन कर पूजन अर्चन व बुद्ध वंदना करेंगे तथा वहां बुद्ध के दिये उपदेशो का विश्व को शान्ति प्रेम का उपदेश देंगे और इसके बाद तीसरा कार्यक्रम बरवा फार्म स्थित कार्यक्रम मे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे जहाँ अनुमानित एक लाख लोगो भीड़ होंगी l हमें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये ब्लॉक स्तरीय व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ के प्रयास से ही सफलता अर्जित होंगी, जिसके लिये हमें गांव गांव तक हर जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यकर्ताओ को साथ लेकर जनजागरण करना होगा साथ ही ग्रामीण व शहरी इलाकों मे उतर कर ब्यापक प्रचार प्रसार करना पड़ेगा ताकि हमारी बातो को जनता न्योचित समझ कर प्रधानमंत्री जी के बातो को सुनने के लिये आने को ब्याकुल हो जाय l श्री बंसल ने आगे कहा कि ब्लॉक व बूथ सभी कार्यकर्ताओ को जनप्रतिनिधि हर सुबिधा मुहैया कराये तथा उनको अलग अलग जिम्मेदारी सौपे कि कैसे ग्रामीण लोगो को बरवा कार्यक्रम स्थल तक लाये और उनको बैठने का सुव्यवस्थित जगह दें l जनता को लाने के लिये बस, चारपाहिया वाहन आदि का व्यवस्था से लाया जय और वाहनों को पार्किंग स्थल तक लगाने की भी जिम्मेदारी सौपी जाय और पुनः उन्हें सुरक्षित कार्यक्रम के समाप्ति के बाद गनतंब्य स्थानों तक पहुंचाया जय l हर एक तैयारी समय रहते पूरा कर लिया जlय बैठक को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेम चंद्र मिश्र, सांसद कुशीनगर विजय दूबे, सांसद देवरिया रमापतिराम त्रिपाठी, पी.एन. पाठक आदि ने भी सम्बोधित किया और अपने अपने विचार रखे तथा स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की तैयारियों व गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी दी l इस अवसर पर रमेश सिंह जिला प्रभारी, विधायक हाटा पवन केडिया, खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी, फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जयसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष हाटा मोहन वर्मा, विनय जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख मोती चक संदीप सिंह, हाटा सुधीर राव, बहुगुणा सिंह पडरौना आदि जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

 

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking