कुशीनगर। श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जनपद कुशीनगर के त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (चीनी मिल रामकोला) कुशीनगर के गेस्ट हाउस में संपन्न किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राधे कृष्ण तिवारी, माननीय सदस्य श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। बैठक में श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र श्रमिकों एवं उनके पाल्यों को आच्छादित करने हेतु चर्चा की गई। माननीय सदस्य ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं को दुकान वाणिज्य, कारखानों एवं औद्योगिक /संगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों तथा उनके पाल्यों को योजनाओं का लाभ दिलाना एक पुनीत कार्य है एवं परिषद की संचालित सभी योजनाओं से श्रमिकों को आच्छादित किए जाने हेतु प्रचार प्रसार किए जाने की आवश्यकता है। बैठक को सहायक श्रम आयुक्त कुशीनगर विजय प्रताप यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पडरौना मनीष कुमार सिंह तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने भी संबोधित किया।
उक्त बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाटा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कसया, समाजसेवी, ट्रेड यूनियन, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं श्रम विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…