News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भारतीय संस्कृति की अलख जगा रही है संस्कार भारती- रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2022  |  9:00 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारतीय संस्कृति की अलख जगा रही है संस्कार भारती- रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम कजरी, बधाई, भजन, नृत्य प्रस्तुत कर लूटी बाहबहीl

कसया/कुशीनगर। रंगमंच, ललित कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा बुद्ध स्थली स्थित होटल आईडियल में बाल गोकुलम – श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता , गुरु सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

इस अवसर पर हर क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले विभूतियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि श्री मणि ने बाल गोकुलम और गुरु सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि योगिराज श्रीकृष्ण ने समय – समय पर विविध रूप धारण कर बुराइयों का नाश किया। उनकी बाल लीलाएं मन भावन और जगत कल्याणकारी थी। संस्कार भारती पूरे देश में तीन दशक से भारतीय संस्कृति की अलख जगा रही है। ऐसे कार्यक्रम से हमारी लोक परम्परा आगे बढ़ेगी। जिला संघ चालक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि संस्कार भारती लोक कला के साथ भारतीय संस्कृति को संजोने का कार्य करती है । कुशीनगर संस्कार भारती वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तरोत्तर अच्छा कार्य कर रही है ।प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में विहानिका चौरसिया, अक्षत पाठक, राजबीर, कृष, आद्विक, बीरा, आद्विक मद्धेशिया व तरुण वर्ग में आराध्या पाठक, जिज्ञासा, अभिलाषा, समर्थ, आराध्या जायसवाल, आयुष, अर्थव, एंजल, आरकेश, अंशिका, आहिल ने श्रीकृष्ण के भिन्न रूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुई।

इसके बाद सौम्या ने क्लासिकल डांस, लावण्या ने ‘अधरम अधरम..’, अंशिका ने राधाकृष्ण.., आन्या ने श्रीकृष्ण हरे मुरारी.., यशी तिवारी ने मेरे बांके बिहारी.., शिवानी – अंशिका ने नृत्य प्रस्तुत कर बाहबही लूटी। इसी क्रम में भजन अच्युतम केशवम, कजरी ‘बसिया बज रही वृंदावन’, अरे रामा भादो रैन, रजनी ने बरसेला मेघा जलधार, रजनीगुप्ता सोने की कटोरिया में, राम जी ने मिथिला में आदि लोकप्रिय पारंपरिक गीतों को गा कर तालियां बटोरी।मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने शिक्षा, चिकित्सा, समाज क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए आचार्य डॉ उग्रसेन प्रताप शाही, डॉ रामजी लाल श्रीवास्तव, डॉ उमाकांत राय, श्रीमती यशोदा सिंह , शिवदत्त नारायण सिंह,रामाशीष शुक्ला, सुरेंद्र प्रसाद चन्द, रामदयाल पटेल, चंद्रिका जी, डॉ चन्द्रशेखर सिंह, भन्ते महेंद्र, आचार्या धर्म रक्षिता आर्य , एडवोकेट आर के शाही विजय कुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बाल कृष्ण रूप धारी बच्चों में शिशु वर्ग से प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः वीरा पाण्डेय, अक्षय पाठक, aadvik जायसवाल , तरुण वर्ग में आराध्या जायसवाल, आराध्या पाठक, अथर्व श्रीवास्तव को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिया गया। शेष सभी 35 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ भावना गुप्ता, डॉ सीमा गुप्ता, मेघना त्रिपाठी, यशोदा सिंह , प्रिया राय , डॉ वीना गुप्ता शामिल रहीं। अध्यक्षता व आभार संस्था के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार सिन्हा और संचालन सह सचिव राजू मद्धेशिया ने किया। समापन वंदेमातरम के सामूहिक गान से हुआ। इस अवसर पर डॉ रामायण सिंह, डॉ योगेश्वर मधेशीया , डॉ विजय मधेशीया , डॉ संजय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ अमृताशु शुक्ला, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ नियम मौर्य डॉ श्रीमती ज्योत्सना पाण्डेय , संस्था उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, अशोक जैन, शशि प्रभा सिन्हा,, प्रदीप राय, वीरेश् राय , रमेश मद्धेशिया , ई. शाम्भवी सिन्हा, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking