News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण, फिर शादी से किया इनकार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 19, 2022  |  9:35 PM

1,273 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण, फिर शादी से किया इनकार
  • प्रप्रकरण संज्ञान में है, मामले की हर एक बिंदु की जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी- पी०के०राय, क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर दो वर्ष से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक व महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

सोमवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आरोप लगाया है कि पडरौना कोतवाली के क्षेत्र के एक युवक की बहन की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के मेरे गांव में बगल में हुई है। जिससे वह हमेशा आता जाता रहा है। जब मैं एक दिन शौच के लिए निकाली तो वह पीछे लगा रहा और गन्ने के खेत में खींच कर मेरे साथ बलात्कार किया जिससे मैं चिल्लाने लगी और घर शिकायत करने की बात कही तो वह कहा की अगर तुम किसी से कहोगी तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा डर के मारे घटना अपने परिवार को नहीं बताई। दूसरे दिन जब शौच के लिए निकली तो वह पीछे पीछे पहुंचकर गन्ने के खेत में ले गया और झांसा देकर लालच दिया कि मैं तुमसे शादी करूंगा जिससे वह उसके झांसे मैं आ गई और मुझसे रोज शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह रोज शादी का झांसा देता रहा। कुछ दिनों बाद वह विदेश जाने की बात का कह वापस आऊंगा तो शादी करुगा।अब जब वह वापस आया है तो मैं शादी की बात कही तो वह शादी करने से इन्कार कर दिया । युवती ने जीवन मर्यादा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी कसया पियूष कांत राय बोले

इस विषय में जब सीओ कसया से जरिए दूरभाष बात किया गया तो उन्होंने कहा की मामला आज संज्ञान में आया है, हर एक बिंदु पर जांच किया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही होगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking