कुशीनगर। पुलिस को चकमा देने शराब माफिया आएदिन नए- नए तरीके आजमाते रहते हैं, इसी तरह का एक अनोखा मामला जनपद के पटहेरवा में सामने आया है, जहां एक शराब तस्कर ने तो हद ही पार कर दी। जनपद के पटहेरवा पुलिस को कामयाबी हाथ आई है, राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते धान के नीचे छुपा कर बिहार को ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप के साथ अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को दबोचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते अवैध शराब की खेप बिहार ले जाने की सूचना जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा गिरजेश उपाध्याय को मिली की एक पिकप से धान के नीचे छुपा कर बिहार शराब की खेप तस्कर ले जा रहे है, जिसकी जाँच किया जाय तो कामयाबी मिल सकती है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने निरीक्षक क्राईम उमेश सिंह,हेड कांस्टेबल फूलचंद,आरक्षी सोहीत यादव, आरक्षी जय हिंद ,आरक्षी श्याम सिंह यादव,आरक्षी राहुल यादव को साथ लेकर पटहेरवा ओभार ब्रिज के सौ मीटर पश्चिम दिशा में गड़ बंदी कर उक्त वाहन की प्रतिक्षा करने लगे तब तक उक्त वाहन आते दिखाई दिया, जिसमे धान लोड था जिसका जमा तलाशी किया गया तो उसमे धान के नीचे छिपा कर भारी मात्रा में एट पीएम फ्रूटी शराब के पेटी रखी मिली। उसी के साथ प्रमोद यादव पुत्र शिव बच्चन यादव निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकामी पुलिस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
तस्कर पुलिस की आख में धूल झोंक कर तस्करी करने की जुगत में रहते है,लेकिन पुलिस के पैनी नजरो से बच नहीं सकते। जिसका नतीजा है यह शराब की बरामदगी, किसी कीमत पर अवैध शराब, पशु तस्करी पर नियंत्रण किया जाएगा।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…