News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क पार करते समय बेटे की मौत, मां घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:55 PM

980 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क पार करते समय बेटे की मौत, मां घायल!

हेतिमपुर/कसया। कसया थाना क्षेत्र के गांव भैसहा पकड़िहवा के सामने सड़क पार करते समय मोटर साईकिल के ठोकर से मां बेटे बुरी तरह घायल हो गए।

परिजनों ने घायलों को कसया सी एच सी पहुंचाया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में उत्कर्ष (6) ने दम तोड़ दिया। मां रागिनी देवी (27) का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। रविवार साय 7:30 बजे के आस पास पकड़िहवा निवासी नन्हे के भतीजे का जन्म दिन था। जिसमे सरिक होने के लिए रागिनी देवी अपने बेटे उत्कर्ष के साथ गांव के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पार कर रही थी कि कसया के तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने कसया सी एच सी भेजवाया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सको ने प्रथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रास्ते में जाते समय बेटे ने दम तोड़ दिए । मां का मेडिकल कालेज में दवा चल रहा है। स्थिति चिंता जनक बनी हुई है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking