साखोपार/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर विधानसभा फाजिलनगर के सपा टिकट के प्रबल दावेदार सपा नेता कलामुद्दीन व सपा जिला सचिव व प्रभारी विधानसभा फाजिलनगर चौधरी शमसुल होदा के नेतृत्व में जिले के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया गया।
साथ ही समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान चलाकर विधानसभा के लोगों को पार्टी की नीतियों व वायदों से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी को वोट देने व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील किया गया।जनसंपर्क के दौरान सपा नेता कलामुद्दीन ने कहा कि सपा से लोगों के बढ़ते रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तरप्रदेश में सपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
इस अभियान को सफल बनाने में सपा वरिष्ठ नेता वकील अंसारी, युवा नेता आफताब आलम, खालिद रज़ा अंसारी, परवेज आलम,डॉ० शमसुल हक़, लल्लन पटेल, प्रधान रामचन्द्र पटेल, इंद्रजीत यादव आदि का सहयोग रहा।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…