कसया/कुशीनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के लिए नियुक्त विशेष सामान्य पर्यवेक्षक अजय वी नायक तथा विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने मतदान से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। पर्यवेक्षकगणो ने मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
पर्यवेक्षकगणो ने जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र में स्थापित इलेक्शन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और चुनाव के दौरान आने वाली शिकायतों के निस्तारण के कार्यविधि को विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षकद्वय ने वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति, निर्वाचन कंट्रोल रूम, एफ0 एस0 टी0, एस0 एस0 टी0 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकद्वय ने विधानसभावार सभी प्रत्याशियों की प्रोफाइल पर निगाह बनाये रखने का निर्देश दिया। प्रेक्षकद्वय ने डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर 1950 एवं सी-विजिल मॉनिटरिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान आ रही शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने प्रेक्षकद्वय को आश्वस्त किया कि 03 मार्च को जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराया जाएगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, एडीएम देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी कसया वरुण पांडेय, उपजिलाधिकारी भावना सिंह, उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0 के राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, डी पी आर ओ अभय यादव समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…