खड्डा/कुशीनगर। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के भाजपा सेक्टर संयोजक प्रदीप मिश्र के असामयिक मृत्यु पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष पं. दीपक पाण्डेय ने उनके घर पहुंचकर परिजनो को ढाढ़स बधांया और उनके बड़े लड़के के शिक्षा का सम्पूर्ण खर्च अपने स्वयं करने का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार स्व. प्रदीप मिश्र की मृत्यु पांच अप्रैल को मेडिकल कालेज में हो गया जिनका बड़ा लड़का राहुल प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहा है। दूसरा लड़का रिषु सैफई मे स्पोर्ट कालेज में पढ़ता है। स्व.मिश्र के मृत्यु के उपरान्त माली हालत ठीक न होने पर बच्चो की पढ़ाई अब कैसे होगी यह चर्चा आम होने लगी। लोग कयास लगाने लगे कि अब बच्चे की पढ़ाई नहीं हो पाएगा। शुक्रवार को उनके घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पं. दीपक पाण्डेय ने बड़े लड़के राहुल के पढ़ाई का खर्च उठाने व जब तक सरकारी नौकरी में नहीं आ जाते है, सम्पूर्ण खर्च उठाने का वादा किया।
इस दौरान पं महेन्द्र पाण्डेय, मारकंडेय मिश्र, रवि तिवारी, पिन्टू मिश्र, बबलू तिवारी, विवेक मिश्र, प्रमोद दुबे, संजय मिश्र, बैजू मिश्र, हरेन्द्र मिश्र, अजय मिश्र, गुलाब चन्द मिश्र, सदानंनद मिश्र आदि ब्रह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…