खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के जलकल रोड़ स्थित अपने ननिहाल में रहकर अध्ययन कर रहे एक 10 वर्षीय छात्र मंगलवार की सुबह से ही गायब हो गया है। रिश्तेदारी के लोग सुबह से उसकी खोजबीन में जुटे हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
खड्डा कस्वे के जलकल रोड़ स्थित दीपक मिश्र (प्राचार्य) के घर ननिहाल में रहकर कस्बे के एक स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाला कुश दूबे पुत्र जगदंबा दूबे उम्र 10 वर्ष निवासी भुअना थाना पुरैना जनपद महराजगंज मंगलवार को खड्डा स्थित घर से 10 बजे परीक्षा देने के लिए खड्डा के पोखरा रोड पर निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। बालक के खोजबीन के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से काफी तलाश के बाद भी उसका खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…