News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: एनडीआरएफ टीम के कड़ी मशक्कत के बाद मिला छात्र का शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2022  |  8:51 PM

1,155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एनडीआरएफ टीम के कड़ी मशक्कत के बाद मिला छात्र का शव

मो0असलम /पवन कुमार शर्मा

कसया/कुशीनगर। नेशनल हाईवे 28 पर करुणा सागर के समीप दक्षिणी लेन पर बने पूल से कूदे लड़के का शव 24 घंटे बाद एनडीआरएफ टीम के काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 1 किमी आगे मिला ।

बताते चले की एक लड़का मंगलवार की शाम को हिरणावती नदी में कूद गया था। घटना को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी लोगो का कहना था कि कसया की तरफ से आ रहे लडके ने नदी में पहले साइकिल फेंकी और खुद नदी में बस्ता लिए कूद गया। जिसको देर शाम तक खोजा गया लेकिन कोई पता नहीं चला। नदी में पानी की धार बहुत तेज थी।

जानकारी होने पर मौके पर कसया एसएचओ डॉ आशुतोष त्रिपाठी के साथ साथ चौकी प्रभारी कुशीनगर दिग्विजय राय मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगो से पूछताछ किए परंतु शाम होने के वजह से कोई कारगर उपाय नहीं बन पाने के कारण स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही । रात में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के साथ एसडीएम कसया कल्पना जायसवाल भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का दौरा किए । घटना के सुबह से ही कसया तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह मौके पर लेखपाल नीलेश रंजन राव तथा ब्रजेश मणि के साथ मौके पर तैनात थे तथा पल पल की कार्यवाही पर नजर बनाए हुए थे । सुबह करीब लगभग 9 बजे के आस पास एनडीआरएफ टीम को बुलवाया गया तथा 3 स्टीमर के द्वारा काफी खोज बीन किया गया । जिसके फलस्वरूप लड़के का शव 1 किमी दूर जाकर मिला । लड़के का नाम अनुराग चौधरी पुत्र राम विलास चौधरी निवासी वार्ड नं 19 शिवाजी नगर (मुंडेरा रत्नपट्टी) बताया जा रहा है ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking