साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशन के क्रम में सुरेश चंद भारती,असगर अली व सुदर्शन प्रसाद को गोरखपुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया। साथ ही रितेश कुमार को बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कुशीनगर मनोनीत किया गया। नवागत सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आभार व्यक्त करते हुए 2022 में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय पडरौना में विधानसभा पडरौना व नगर कमेटी पडरौना ने सभी नवागत पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव रामनाथ चौहान,जिला कार्यालय सचिव सुभाष भास्कर,जिला सचिव शंभू रावत,पूर्व मुख्य सेक्टर प्रभारी सुरेश प्रसाद,पूर्व कोऑर्डिनेटर मुखलाल भारती,पूर्व जिला संयोजक अब्दुल लतीफ अंसारी,विधानसभा महासचिव लियाकतअली,कोषाध्यक्ष मदन पासवान,बीवीएफ विजय कुमार,नगर महासचिव कन्हैया कुमार,पलटन प्रसाद,संजय कुमार,रमतुलाहअंसारी,अविनाश सिंह,विवेक कुमार,शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…