News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बकाया वेतन भुगतान के लिए शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2022  |  7:56 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बकाया वेतन भुगतान के लिए शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • बेसिक कार्यालय द्वारा बकाया वेतन देने में हीला हवाली का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल व जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल की अगुवाई में शिक्षकों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंप 69000 भर्ती शिक्षकों के बकाया वेतन दिलाने की मांग की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

शुक्रवार को महासंघ ने सौंपे ज्ञापन में मांग किया कि विगत दो सालों से शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान अभी बीएसए कार्यालय द्वारा नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जनपदो में सभी नियुक्त शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान कर दिया गया है।परन्तु कुशीनगर में अभी अधिकांश शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन तक नहीं कराया गया और जिन शिक्षकों का सत्यापन कार्यालय को प्राप्त हो चुका है उन शिक्षकों को कोई जानकारी तक कार्यालय द्वारा नहीं दी जाती हैं। बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा अभी तक लिपिक के निलंबन और वरिष्ठ लिपिक कार्यालय को प्रशासन द्वारा सील होने की बात कह कर शिक्षकों को बकाया वेतन भुगतान करने में असमर्थता जताई जा रही थीं। परन्तु अब कार्यालय की प्रशासनिक सील हटने और दूसरे लिपिक को प्रभार मिलने के बाद भी अध्यापकों को कोई ठोस कारण ना बताते हुए लगातार मामले को टाला जा रहा है और बकाया वेतन देने में हीला हवाली की जा रही हैं। शिक्षकों ने समस्त देयकों का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है।

इस अवसर पर राजेश तिवारी, संगठन मंत्री अनिरुद्ध तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष धीरज राय, ब्रजेश राम, सरिता यादव, प्रज्ञा यादव, आकाश गुप्ता सत्य प्रकाश पाठक, अभिषेक राय, आयुश राय, अंगद, प्रिंस कुमार, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking