News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: किरायेदार ने मकान मालिक के खाते से उड़ाए 8 लाख रूपये, जाने कैसे दिया घटना को अंजाम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2022  |  8:23 PM

1,190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: किरायेदार ने मकान मालिक के खाते से उड़ाए 8 लाख रूपये, जाने कैसे दिया घटना को अंजाम
  • पीड़िता ने उन पर लगायी झुमका व बाली भी चुराने का आरोप 
  • किरायेदार भाई बहन व उनके परिवार ने मकान मालिक का बैंक पासबुक, एटीएम चुराकर पेटीएम फोन पे व गूगल पे एप डाउनलोड कर तथा खाते से मोबाईल नम्बर जोड़कर खाते से 8 लाख से अधिक धनराशि चुराये
  • पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पैसा दिलाने व कार्यवाही की मांग

कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना कसया व नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15 निवासी एक महिला ने अपने किरायेदारों पर बैंक खाते से र 8 लाख रूपये से अधिक की धनराशि चुराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है l

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

मिली जानकारी व दिये गये तहरीर के अनुसार नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15वीर सावरकर नगर (सबया) टीचर कालोनी निवासी पीड़ित महिला बबीता मिश्र ने कहीं है कि उसके पति अजित मिश्रा विदेश में रहते है l मेरे घर में माह अप्रैल 2022से बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में 11वीं में पढ़ने वाले छात्र आदित्य कुमार राय पुत्र विवेक राय निवासी धनहा, थाना -पटहेरवा जिला कुशीनगर अपनी बहन गोल्डी व फुफेरे भाई अंजय कुमार राय व फुफेरी बहन प्रियंका राय निवासी प्रेमवलिया, थाना -कसया, जिला कुशीनगर किरायेदार के रूप में आये औऱ मेरे घर में रहने लगे l घर में रहते हुए मेरे 14वर्षीय पुत्र प्रियांशु के साथ कॉफी घुल -मिल कर परिवार के सदस्य की तरह रहने लगे l इस दौरान में इन के माता -पिता भी बीच -बीच में आकर यहाँ रुकते थे l उक्त महिला बबीता ने बतायी है कि मेरा मोबाईल नंबर 9628433595 से मेरा औऱ मेरे पति का स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा कुशीनगर का ज्वाइंट एकाउंट नंबर 33193442160  मोबाईल नंबर से जुड़ा हुआ है l

पीड़ित महिला बबीता के अनुसार उक्त मोबाईल क़ो लेकर उसका पुत्र प्रियांशु उक्त किरायेदार लड़कों के साथ बैठकर पढता -लिखता था, जिसके दौरान आदित्य व उसके साथ रहने वाले उक्त लड़के भी उस मोबाईल क़ो देखते रहते थे, जिससे उनको बैंक खाते के बारे में जानकारी हो गयी थी कि मोबाईल नंबर एकाउंट से जुड़ा हुआ है l साजिस के तहत किरायेदार आदित्य अपने भाई बहनो के साथ मिलकर मेरा बैंक पासबुक व एटीएम चुराकर मेरे मोबाईल पर अपने पिता के सहयोग से पेटीएम, फोन पे एवं गूगल पे एप डाउन लोड कर मेरे खाता व मोबाईल नंबर से जोड़ चालू कर माह जुलाई 2022 से 15 अक्टूबर 2022के मध्य चारो लड़के मिलकर लगभग 8लाख से अधिक की धनराशि अपने स्वय एवं अपने घर वालों औऱ रिस्तेदारो के बैंक खातों में ऑनलइन ट्रांसफर कर दिये औऱ सामानो की खरीदारी भी किये हैं,उनके इस कृत्य में उनके परिवार वालों की भी सहमति रही हैं l पीड़ित बबीता ने बतायी कि हैं कि इसकी जानकारी मुझे तब हुई,जब 28अक्टूबर 2022 क़ो अपने पति के जीवन बीमा किस्त क़ो जमा करने के लिये पैसा निकालने बैंक गयी तो पता चला कि खाते में कुल रुपया 1760(सतरह सौ साठ )ही बचा हैं, जिसको लेकर कॉफी हैरान हुई,औऱ जब स्टेटमेंट के जरिये पता किया तो देखा कि खाते से पैसा आदित्य के खाते में ट्रांसफर हैं l घर आकर चारो भाई -बहनो से पूछ -ताछ की तो उन्होंने पेटीएम, फोन पे, गूगल पे के जरिये पैसा हेरा -फेरी की बात स्वीकारी l इसके बारे उनके माता -पिता से इस बारे में शिकायत करने पर उन्होंने उनके भविष्य की दुहाई देते हुए कानूनी कार्यवाही न करने का आग्रह करतें हुए 15दिन के भीतर पैसा लौटा देने की बात कहीं औऱ अपने बच्चों क़ो साथ लेते गये l महिला बबीता ने यह भी आरोप लगायी हैं कि चारो लड़के, लड़कियों ने मेरा सोने का बाली व झुमका  कीमत लगभग 60हजार रूपये का भी चुरा लिया हैं l

पैसा लौटाने का समय 15 दिन बीतने के बाद आदित्य व अंजय के पिता से पैसा मागने पर आना -कानी करतें हुए धमकी दे रहे हैं कि कानूनी कार्यवाही करोगी तो पुरे परिवार क़ो जान से मरवा डालेंगे l उक्त पीड़ित महिला ने कसया थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर पैसा दिलाने व कानूनी कार्यवाही करने की मांग की हैं l

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking