हाटा/कुशीनगर। कहते हैं प्यार अंधा होता है. ऐसा एक मामला जिले के हाटा थाने से सामने आया है. यहां दो बच्चे का बाप पहली पत्नी के रहते स्थानीय नगर में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था जब इसका पता पहले पत्नी चला तो मामला बिगड़ गया और थाने तक पहुंच गया. पहली पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शादी रोकवा कर दोनों पक्षों का थाने लाई।
शुक्रवार को नगर के वार्ड नं 3 करमहा नगर कपूर पिपरा निवासी गौतम विश्वकर्मा मंदिर के परिसर में स्थित काली मंदिर में गोरखपुर निवासी एक महिला से शादी कर रहा था कि पहली पत्नी को इस बात की जानकारी हुईं,पहली पत्नी दो बच्चों के साथ कोतवाली पहुच प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए मौके पहुच शादी रुकवा कर दोनो पक्ष को थाने लाई। समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्ष का आपस में बात चीत चल रहा था।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पहली पत्नी के सूचना पर शादी रोकवा दिया गया है और दोनो पक्ष को थाने पर लाया गया है ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…