News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रधानाध्यापक पर बच्चियों ने लगाया अश्लील बात करने का आरोप, एसडीएम से अभिवावकों ने की शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 25, 2022  |  8:47 PM

3,384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रधानाध्यापक पर बच्चियों ने लगाया अश्लील बात करने का आरोप, एसडीएम से अभिवावकों ने की शिकायत
  • इंटरनेट मिडिया पर प्रधानाध्यापक, अभिवावकों व बच्चियों के साथ बातचीत का वीडियो वायरल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के एक जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पर स्कूली बच्चियों ने दुर्व्यवहार करने सहित अश्लील बात करने का आरोप लगाया है। स्कूल में अभिवावक व बच्चियों के बीच बातचीत का एक 1 मिनट 56 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी वायरल हो रहा है जिसमें बच्चियां एक स्वर से अध्यापक पर आरोप लगा रहीं हैं। अभिवावकों ने गुरुवार को उक्त अध्यापक की शिकायत एसडीएम से की है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

क्या है पूरा मामला

खड्डा क्षेत्र के एक कंम्पोजिट जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विषय में बच्चियों ने बताया है कि पढाते समय अश्लील बातें करके परेशान करते हैं। ऐतराज जताने पर गाली व अपशब्द बोलकर अपमानित करते हैं। अश्लील बात करने से अजिज परेशान छात्राओ ने इसकी जानकारी परिजनो को दी तो गांव में आक्रोश बढ़ गया।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल: इससे जुड़ा एक 1 मिनट 56 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया में सामने आया है। इसमें आरोपी मास्टर से परिजन जबाब- सवाल कर रहे हैं और बच्चिया एक स्वर में उन्हें दोषी बता रही है। स्कूल के रसोईया व अन्य महिला शिक्षको ने भी प्रधानाचार्य के गलत व्यवहार की बात स्वीकार की है।प्रधानाध्यापक गुरुवार को सीएल लेकर छुट्टी पर हैं।

क्या कहना है प्रधानाचार्य सैयद कैफूल वरा का: प्रधानाध्यापक कैफुल वरा ने बताया कि सभी आरोप निराधार है। उनके विरुद्ध साजिश चल रही है।

एसडीएम से अभिवावकों ने प्रार्थना पत्र देकर की शिकायत: परिजनो ने गुरुवार को एसडीएम भावना सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यवाई हेतु निर्देश दिया है। इस संबंध में एसडीएम भावना सिंह ने बताया की इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। शिक्षक द्वारा इस तरह का व्यवहार अक्षम्य है। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब की गयी है। मामले में कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया की इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

देखे वायरल वीडियो!

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking