News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डॉक्टर की लापरवाही ने एक चार साल के मासूम को दिव्यांग होने की कगार पर पहुंचा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 16, 2022  |  8:17 PM

848 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डॉक्टर की लापरवाही ने एक चार साल के मासूम को दिव्यांग होने की कगार पर पहुंचा

कुशीनगर। कुशीनगर में प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला यह है की जहां डॉक्टर की लापरवाही ने एक चार साल के मासूम को दिव्यांग होने की कगार पर पहुंचा दिया है। सवाल उठता है कि धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों की इस जानलेवा लापरवाही पर लगाम कब लगेगी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

मां की गोद में लगभग बेसुध पड़े इस बच्चे को देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा। कुछ वक्त पहले तक ये भी आम बच्चों जैसा था मगर पैर की हड्डी क्या टूटी इस बच्चे की पूरी जिन्दगी ही बदल गई। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही ने इस बच्चे को इस हालत में पहुंचाया है।

मामला कुशीनगर के महुई गांव का है जहां के रहने वाले रामलखन सिंह के नाती का कुछ महीने पहले पैर टूट गया था। जिसका इलाज कराने वो कुशीनगर के एक अस्पताल पहुंचें। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की जिसकी वजह से बच्चे का पैर काटने तक की नौबत आ गई । हालांकि आऱोपी डॉक्टर ने आरोपों को गलत करार दिया है। फिलहाल बच्चे का इलाज दूसरी जगह चल रहा है। लेकिन इस मामले को लेकर बच्चे के नाना ने कोर्ट में गुहार लगाई जिस पर सीजेएम कोर्ट ने सीएमओ को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है।

प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले कसया के ही एक अस्पताल में हाईड्रोसिल के मामूली ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत हो गई तो जबकि एक दूसरे अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला का गर्भपात हो गया कुशीनगर जनपद में कुकुरमुत्ते की तरह प्राइवेट अस्पतालों की बाढ़ आई हुई है। नतीजा बिना मानक के और बिना योग्य डॉक्टरों के संचालित ये अस्पताल मौत बांट रहे हैं। औऱ स्वास्थ्य महकमा कान में तेल डालकर सोया हुआ है।

देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking