News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हर्षोल्लास के साथ निकला बारह रबीउल अव्वल का जुलुस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  3:58 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर्षोल्लास के साथ निकला बारह रबीउल अव्वल का जुलुस
  • सरकार की आमद मरहबा ,मरहबा की नारो से गूंज उठा पूरा वातावरण।

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बारह रबीउल अव्वल के मौके पर नगर सहित कसया थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी धूम धाम के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस निकाला ।जुलुस में चल रहे लोगों द्वारा सरकार की आमद मरहबा हुजूर की आमद मरहबा नारा लगाया जा रहा था जिससे पूरा वातावरण मरहबा की नारों से गूंज रहा था।नगर के वार्ड नंबर 4 अम्बेडकर नगर,वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर,वार्ड नंबर 15 सबया खास,वार्ड नं 24 सुभाष नगर,वार्ड नं 27पं दीनदयाल नगर सहित विभिन्न वार्डो से जुलूस निकाला गया जो गांधी चौक पर आकर एक साथ हो गया ।सभी वार्डो के जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए गोरखपुर रोड पर स्थित कर्बला पर पहुँचा उसके बाद सभी अपने घर को लौट गए।इसी तरह कसया थाना क्षेत्र के बंजारापट्टी गांव के आला हजरत चौक से जुलूस निकाला गया जिसमें खुशीपट्टी ,बरवापट्टी ,बाजूपट्टी गांव का जुलूस शामिल हुआ ।जुलूस जब आगे अर्जुनहा चौराहा पर पहुँचा तो वहां अर्जुनहा ,परसौना ,डुम्मर भार नटवा गांव का भी जुलूस शामिल हो गया ।इस तरह से जुलूस का एक लम्बा करवा हो चला ।जुलूस एनएच 28 बी चलते हुए जानकीनगर चौराहे पर पहुँचा जहाँ सोहनरिया ,चौपरिया सिधुआँ बाँगर भाठ ,साड़ी बुजुर्ग गांव का भी जुलूस शामिल हुआ ।जानकी नगर चौराहे का परिक्रमा करते हुए जुलूस सिधुआँ बांगर भाठ कर्बला स्थित मैदान में पहुँचा जहाँ जुलूस सभा मे तब्दील हो गया ।विभिन्न गांवो के पहुचे ओलमाओ ने सभा को संबोधित करते हुए पैगम्बर मोहम्मद साहब के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।ओलमाओ ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को अमन व मोहब्बत का पैगाम दिया।उनके बताए सदमार्ग पर ही चलने से जीवन का कल्याण होगा।इस दौरान मौलाना फकरुद्दीन निजामी ,मौलाना हसमुद्दीन रजवी ,हाफिज वकील ,हाफिज जाकिर अली,कैफुल अली मजनू अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कुशीनगर, एआईएमआईएम नेता सफी अहमद बब्बू,तहज्जुद खान,कांग्रेसी नेता वाजिद अली,मुहम्मद असलम,पूर्व सभासद शमसाद अली,नौशेर अंसारी,फकरुद्दीन शेख,अकील अहमद,प्रबंधक अब्दुल मजीद,जैनुल आब्दीन, जमालुद्दीन ,लियाकत अली,अजीमुल हक, इसहाक ,छात्र संघ पूर्व महामंत्री मोहम्मद आजम ,छात्र संघ महामंत्री आलम,शेख अब्दुल अजीज,अरशद,ग्राम प्रधान चौपरिया मोहम्मद असलम,पूर्व ग्राम प्रधान परसौना गयासुद्दीन अंसारी,हबीबुल्लाह,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनवर अंसारी आदि उपस्थित रहे ।

अब्दुल मजीद/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking