खड्डा/कुशीनगर। वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में शुक्रवार की सुबह को 4,40,750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंडक नदी के आस-पास के निचले इलाकों में बसे कई गांवों सहित शिवपुर पुलिस चौकी, सरकारी स्कूलों में पानी घुस गया है। नदी में अभी भी जलस्तर बढ़ने से गांवों के लोग सहमें हुए हैं। तहसील प्रशासन एलर्ट मोड़ में है। प्रशासन सभी को सजग रहने को कहा है।
बीते तीन दिनों से नेपाल के पहाड़ी इलाकों सहित मैदानी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से वाल्मीकि नगर बैराज से बुधवार से गंडक नदी में पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार की सुबह 8 बजे कुल डिस्चार्ज 4,40,700 क्यूसेक हो गया। बाढ़ से प्रभावित होने वाले मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सालिकपुर, महदेवा आदि गांव के लोग पानी बढ़ने से सहम गए हैं। ग्रामीणों सहित पशुओं के समक्ष संकट पैदा हो गया है।
नदी पार खड्डा थाने की पुलिस चौकी शिवपुर स्थापित है। बाढ़ आने से चौकी पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। कमरे व बरामदे में पानी घुस गया है।
नदी पार बसे गांवों में बाढ़ को देखते हुए एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन सभी स्थितियों पर सतर्कता बनाए हुए हैं। नायब तहसीलदार रवि यादव प्रभावित गांव में भेजे गए हैं। राजस्व व मेडिकल टीमें भेज दी गई हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। शुक्रवार दोपहर से लोगों को कम्यूनिटी कीचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बाढ़ को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…