News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: शराबियों का हौसला बुलंद, पुलिस बनी मौन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2022  |  9:37 PM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शराबियों का हौसला बुलंद, पुलिस बनी मौन

फाजिलनगर/कुशीनगर(अनीश पाण्डेय) । जनपद में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार स्थित शराब भट्टी को लेकर स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है।जहां भट्टी के आसपास चखना की दुकानें बवाल की जड़ बना हुआ है।यहां शराबियों को बैठाकर शराब पिलाई जाती है।जिससे आए दिन मारपीट व बवाल होता रहता है।पियक्कड़ों के उत्पात से स्थानीय लोग बेहद परेशान रहते हैं।यहां के लोगों का कहना है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी ऐसे लोगों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करते हुए चुप्पी साधे हुए हैं।जिससे इनकी हौसले और बुलंद होते जा रहें हैं।

बताते चलें की बाजार में एक ही पास देशी,अंग्रेजी तथा बियर की दुकानें हैं।इसके इर्द-गिर्द लगभग एक दर्जन से अधिक चखना की दुकानें संचालित होती है।जो मुख्य रूप से इस भट्टी पर मारपीट व बवाल का जड़ बना हुआ है।यहां सुबह शराब की दुकान खुलते ही पियक्कड़ों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाता है।जो कि देर शाम तक चलता है।शराब के शौकीन इन दुकानों पर बैठकर घंटों पीते हैं तथा नशा चढ़ते ही अनियंत्रित होकर बोल बिगड़ने लगते हैं।जिसके कारण यहां पर आएं दिन मारपीट व बवाल होता रहता है।साथ ही इन दुकानों पर कुछ बाहरी अराजक तत्वों का भी जमघट लगा रहता है।जिससे इन पियक्कड़ों के उत्पात से रास्ते से जा रहे राहगीरों व महिलाएं का राह चलना दुश्वार हो गया है।शाम के समय महिलाएं शौच के लिए जाने से भी कतराती है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।आज ही दिखा रहा हूं।ऐसा कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking