कसया/कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र अन्तर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर स्थित सिसवा – महन्थ चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर चोरों ने बैंकिंग सिस्टम से जुड़े सामानों की चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार इसी वार्ड के डुमरी निवासिनी ममता कुशवाहा पत्नी राम ब्यास कुशवाहा की चौराहे पर स्टेट बैंक से जुड़ी ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। बीते 22/23 नम्बर की रात में चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। चोरी के घटना की जानकारी आज बुधवार की सुबह मिलते ही मौके पर भारी भीड़ लग गयी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह और बैंक अधिकारियों ने घटना के बावत पूछताछ की। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक ग्राहक सेवा केंद्र से इन्वर्टर, माइक्रो एटीएम, लैपटॉप, डेस्कटॉप, डीबीआर आदि चुरा ले गए।
विदित हो कि इससे पूर्व भी इस ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी हो चुकी है। क्षेत्रीय लोगों ने चोरी की घटना के पर्दाफाश की मांग की है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…